मांगों को ले डीडीसी से मिले मुखिया संघ के प्रतिनिधि

Published at :27 Sep 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले डीडीसी से मिले मुखिया संघ के प्रतिनिधि

पीरो : पंचायतों के समुचित विकास और आम जनता की सुविधा से जुड़े कई मामलों को लेकर सोमवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीडीसी इनायत खान से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने पंचायतों के नजदीकी बैंकों में बैंक खाता खोलने […]

विज्ञापन

पीरो : पंचायतों के समुचित विकास और आम जनता की सुविधा से जुड़े कई मामलों को लेकर सोमवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीडीसी इनायत खान से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने पंचायतों के नजदीकी बैंकों में बैंक खाता खोलने की सुविधा देने,

जविप्र विक्रेताओं को आवंटित खाद्यान्न की जानकारी ग्राम पंचायत को देने समेत सात सूत्री मांग डीडीसी के समक्ष रखा़ संगठन के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि डीडीसी ने उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया़ प्रतिनिधिमंडल में सत्येंद्र सिंह, श्रीराम सिंह, बीएन सिंह समेत कई अन्य मुखिया शामिल थे़

जविप्र विक्रेताओं को आवंटित खाद्यान्न की जानकारी ग्राम पंचायत को देने समेत सात सूत्री मांग डीडीसी के समक्ष रखा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन