महुआ शराब के साथ युवती गिरफ्तार

Published at :27 Sep 2016 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ युवती गिरफ्तार

पीरो : सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव के समीप एक झोले में महुआ शराब के गैलन चोरी छुपे लेकर जा रही एक युवती को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया़ गिरफ्तार युवती हसीना खरवार कच्छवा ओपी के कैथी गांव निवासी लूला खरवार की पुत्री बतायी जाती है, जो गैलन में महुआ […]

विज्ञापन

पीरो : सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव के समीप एक झोले में महुआ शराब के गैलन चोरी छुपे लेकर जा रही एक युवती को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया़ गिरफ्तार युवती हसीना खरवार कच्छवा ओपी के कैथी गांव निवासी लूला खरवार की पुत्री बतायी जाती है, जो गैलन में महुआ शराब लेकर कहीं देने के लिए जा रही थी़

संदेह होने पर पनवारी गांव के ग्रामीणों ने युवती को रोक कर जब उसके झोले की जांच की, तो उसमें शराब देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी़ सिकरहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से करीब तीन लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है़ पुलिस गिरफ्तार युवती से शराब के इस धंधे में लिप्त उसके सहयोगियों का पता जानने के लिए पूछताछ कर रही है़ पुलिस की माने, तो शराब के कारोबार में शामिल गिरोह के लोग पुलिस को चकमा देने के लिए अब महिलाओं का सहारा ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन