आरोग्यशाला से एक मरीज फरार

कोईलवर : बीती रात सूबे के एकलौते मानसिक आरोग्यशाला से एक मरीज भाग गया़ आरोग्यशाला से फरार मानसिक रोगी पटना निवासी गोपाल बताया जाता है़ बुधवार की रात सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर मानसिक रोगी भागने में सफल रहा, जिसकी भनक गुरुवार की सुबह लगी. गुरुवार को जब मरीजों की गिनती की जा रही थी, […]
कोईलवर : बीती रात सूबे के एकलौते मानसिक आरोग्यशाला से एक मरीज भाग गया़ आरोग्यशाला से फरार मानसिक रोगी पटना निवासी गोपाल बताया जाता है़ बुधवार की रात सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर मानसिक रोगी भागने में सफल रहा, जिसकी भनक गुरुवार की सुबह लगी. गुरुवार को जब मरीजों की गिनती की जा रही थी,
तो एक रोगी कम मिला. जिसके बाद से ही फरार मनोरोगी की खोजबीन शुरू हो गयी़ हालांकि देर शाम तक मनोरोगी नहीं मिला. इधर सूबे के एकलौते मानसिक आरोग्यशाला से मरीज के भागने की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया. मालूम हो कि बीते वर्ष में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से लगभग दर्जन भर मानसिक रोगी की मौत हो चुकी है या फरार होने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया है़ मालूम हो कि बीते 4 सितंबर को इलाज के अभाव में एक महिला मनोरोगी की मौत हो गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










