विवाद में बड़कागांव में चले लाठी-डंडे, कई घायल

आरा : पूर्व का नाला विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. ना सिर्फ लाठी डंडे से मारपीट हुई, बल्कि दोनों तरफ से धारदार लोहे के रॉड का प्रयोग किया गया. इस मारपीट की घटना में एक तरफ के पति-पत्नी और पुत्र तथा दूसरे पक्ष के पति-पत्नी जख्मी हो गए. सभी जख्मियों को […]
आरा : पूर्व का नाला विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. ना सिर्फ लाठी डंडे से मारपीट हुई, बल्कि दोनों तरफ से धारदार लोहे के रॉड का प्रयोग किया गया. इस मारपीट की घटना में एक तरफ के पति-पत्नी और पुत्र तथा दूसरे पक्ष के पति-पत्नी जख्मी हो गए. सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
गुरुवार की सुबह गजराज गंज थाना क्षेत्र बड़कागांव गांव में नाला निकालने को लेकर और बंद करने की बात ने तूल पकड़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. मारपीट के दौरान जब तक ग्रामीणों द्वारा बीच बचाव का प्रयास किया गया, तब तक एक पक्ष के विजय प्रसाद, उनकी पत्नी पुष्पा देवी तथा पुत्र मुकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जबकि दूसरे पक्ष के अजय प्रसाद एवं उनकी पत्नी सिया देवी जख्मी हो गई. सभी जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










