मां-बेटी को पीटा, रुपये व गहने छीन भाग गये

Published at :22 Sep 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
मां-बेटी को पीटा, रुपये व गहने छीन भाग गये

आरा : उदवंतनगर के कसाप गांव में पूर्व के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा की बुधवार की सुबह नामजदों ने घर में घुस कर मां-बेटी को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. पहले तो लाठी-डंडे से पिटायी की, फिर लोहे के रॉड से दोनों के सिर पर वार कर बेहोश कर दिया. इस घटना को अंजाम […]

विज्ञापन

आरा : उदवंतनगर के कसाप गांव में पूर्व के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा की बुधवार की सुबह नामजदों ने घर में घुस कर मां-बेटी को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. पहले तो लाठी-डंडे से पिटायी की, फिर लोहे के रॉड से दोनों के सिर पर वार कर बेहोश कर दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद रुपये व गहने लेकर फरार हो गये.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल लाकर भरती कराया. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह उदवंतनगर के कसाप गांव में विपीन बिहारी सिंह अपने घर से किसी काम से बाहर गये थे. घर में अकेली मां धनवंती देवी तथा उनकी बेटी निरमा देवी को देख कर रोशन कुमार, अवध बिहारी सिंह समेत छह नामजद घर में घुस आये और दोनों पर अंधाधुंध लाठी-डंडे बरसाये. इसके बाद रॉड से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जब दोनों अधमरा हो गये, तो धनवंती देवी और निरमा देवी को मरा हुआ समझ घर का सामान लेकर भाग निकले. यह आरोप जख्मी धनंवती देवी व निरमा देवी के परिजनों ने लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन