ट्रेन में तीन पर जानलेवा हमला

Updated at :04 Feb 2014 5:43 AM
विज्ञापन
ट्रेन में तीन पर जानलेवा हमला

सासाराम : गया-मुगलसराय सवारी गाड़ी में यात्रियों ने सोमवार को एक महिला समेत तीन यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया. इससे तीन यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जीआरपी ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन रुकी, […]

विज्ञापन

सासाराम : गया-मुगलसराय सवारी गाड़ी में यात्रियों ने सोमवार को एक महिला समेत तीन यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया. इससे तीन यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

जीआरपी ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन रुकी, तो लोग भागने लगे. इससे भी कई अन्य लोग जख्मी हो गये. सासाराम से जैसे ही गाड़ी खुली कि सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान तारी निवासी रविशंकर पांडेय ने अपने अन्य साथियों के सहयोग से चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घायलों में नागेश्वर पांडेय, सुमित्र देवी व जवाहर पांडेय शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन