रिश्तों में घुलेगी मिठास

पौराणिक परंपरा व पर्व-त्योहार का जीवन में खास महत्व है. कई मायनों में कई ऐसे त्योहार हैं जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी काफी लाभप्रद हैं.वहीं कई पर्व रिश्तों में मधुरता, प्रगाढ़ता व एक -दूसरे को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं. मकर संक्रांति का देश भर के हर शहर में खास महत्व है. […]
पौराणिक परंपरा व पर्व-त्योहार का जीवन में खास महत्व है. कई मायनों में कई ऐसे त्योहार हैं जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी काफी लाभप्रद हैं.वहीं कई पर्व रिश्तों में मधुरता, प्रगाढ़ता व एक -दूसरे को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं. मकर संक्रांति का देश भर के हर शहर में खास महत्व है. सूबे के लोग इस दिन सुबह स्नान-ध्यान कर चूड़ा – दही का सेवन करते हैं. इसके बाद दिन भर पतंगबाजी का आंनद उठाया जाता है. सबसे खास बात इस पर्व की यह है कि पर्व के सप्ताह दिन पहले से ही भाई बहन के यहां व पिता बेटी के घर पर चूड़ा-दही,तिलकुट लेकर जाने लगते हैं. इस तरह यह परंपरा निश्चय ही रिश्तों को प्रगाढ़ बनाती है. हालांकि, आधुनिक जीवनशैली ने काफी कुछ बदल कर रख दिया है. बावजूद इसके मकर संक्रांति अब भी हम-आप के जीवन में मिठास घोल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










