जयंती समारोह आयोजित कर सम्मानित किये गये 351 लोग

आरा : मां काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्व. द्वारिका सिंह एवं कौशल्या देवी की जयंती समारोह आयोजित की गयी. समारोह की अध्यक्षता यज्ञनारायण तिवारी ने की. इस अवसर पर मानस पाठ, किर्तन, भजन व कथा पाठ का आयोजन किया गया. इसके उपरांत समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, कला आदि के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले 351 […]
आरा : मां काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्व. द्वारिका सिंह एवं कौशल्या देवी की जयंती समारोह आयोजित की गयी. समारोह की अध्यक्षता यज्ञनारायण तिवारी ने की. इस अवसर पर मानस पाठ, किर्तन, भजन व कथा पाठ का आयोजन किया गया. इसके उपरांत समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, कला आदि के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले 351 लोगों को सम्मानित किया गया. सम्मानित लोगों को मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल एवं मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा द्वारा चुनरी, पगड़ी व शॉल तथा च्यवनप्राश दिया गया.
इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. द्वारिका सिंह के व्यक्तित्व की चर्चा की . यज्ञनारायण तिवारी ने कहा कि वे समाजसेवा के प्रति समर्पित इंसान थे. वे राज्य के शिक्षा निदेशक रहते हुए शिक्षा के सुधार के लिए अहम योगदान दिया था. उनके जीवन दर्शन से काफी प्रेरणा मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










