विजयोत्सव दिवस को ले वार्ड पार्षदों ने की बैठक

जगदीशपुर : नगर पंचायत प्रशासनिक भवन सभागार में मुख्य पार्षद रीता कुमारी की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार भी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से वार्ड पार्षदों ने 23 अप्रैल वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर […]
जगदीशपुर : नगर पंचायत प्रशासनिक भवन सभागार में मुख्य पार्षद रीता कुमारी की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार भी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से वार्ड पार्षदों ने 23 अप्रैल वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कराने, जगदीशपुर को नगर परिषद का दर्जा दिलाने सहित अन्य मांगों को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखा गया. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी हरिवीर गौतम, उपाध्यक्ष कुंवर संजित सिंह, अजय चौधरी, मो जिबराइल अंसारी, अर्जुन प्रसाद, राम लाल प्रसाद, मो इलियास, अशोक चौधरी सहित अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










