274 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन के परचे

Published at :02 Apr 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
274 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन के परचे

पंचायत चुनाव के छठे चरण के नामांकन के पांचवें दिन जुटी प्रत्याशियों की भीड़ मुखिया पद के लिए 36, पंसस के लिए 29 ने किया नामांकन उदवंतनगर :त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण के नामांकन के पांचवे दिन 274 प्रत्याशियों ने नामजदगी के परचे भरे. निवर्तमान प्रखण्ड प्रमुख धर्मशीला देवी ने कारीसाथ पंचायत से मुखिया […]

विज्ञापन
पंचायत चुनाव के छठे चरण के नामांकन के पांचवें दिन जुटी प्रत्याशियों की भीड़
मुखिया पद के लिए 36, पंसस के लिए 29 ने किया नामांकन
उदवंतनगर :त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण के नामांकन के पांचवे दिन 274 प्रत्याशियों ने नामजदगी के परचे भरे. निवर्तमान प्रखण्ड प्रमुख धर्मशीला देवी ने कारीसाथ पंचायत से मुखिया पद हेतु नामजदगी का परचा भरी. दूसरी ओर प्रमुख की पुत्रबधु संध्या देवी नेभी मुखिया पद से ही नामांकन किया.वहीं मसाढ़ पंचायत में पीछले तीन बार से मुखिया पद पर काबीज श्रीकुमार सिंह ने पत्नी के सहारे मुखिया पद पर कब्जा करने हेतु सबुजा देवी को चुनावी मौदान में उतार दिया है.
मसाढ़ पंचायत से ही पूर्व पंसस मंजय कुमार सिंह ने भी मुखिया पद से भाग्य आजमाने के लिए शुक्रवार को नामांकन किया है. कारीसाथ पंचायत से राणा प्रताप सिंह पूर्व साक्षरता कर्मी जयन्ती देवी ने छोटा सासाराम से पंसस के रूप में नामजदगी के परचे भरे.असनी, सोनपुरा तथा छोटा सासाराम से मुखिया पद हेतु एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया.
एआरओ सुनिल कुमार रजक ने बताया कि कारीसाथ पंचायत से धर्मशीला देवी, संध्या सिंह, मसाढ़-उमेश सिंह, मंजय कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह ,सबुजा सिंह, बामपाली-सोशिला देवी,सुनिता चौधरी, चन्दा देवी,प्रभा देवी, सरस्वती देवी, एकौना – कलावती देवी, शकुन्तला देवी,उदवंतनगर-कान्ती सिंह, दीप नारायण सिंह, बकरी-अनुपा देवी,रीता देवी,उषा देवी,तारामुनी देवी, सीमा देवी,सुनिता कुमारी, पियनिया- जितेन्द्र कुमार राम,संतोषी देवी,विजली राम, रामदेव राम, सरथुआं- मुकुल कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह, कसाप-रामजी सिंह एडौरा-कलावती देवी,प्रभावती देवी, कुसुम्हॉ- रविन्द्र भूषण सिंह, शिवमंगल सिंह तथा बेलाउर पंचायत से गीता देवी व फूला देवी ने मुखिया पद हेतु नामजदगी के पर्चे भरे. शुक्रवार के दिन कुल 274 ने नामांकन किए.
तरारी में चौथे दिन 288 नामांकन
पीरो. त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत तरारी प्रखंड के 19 पंचायतों में सातवें चरण के दौरान होने वाले चुनाव को लेकर नामाकंन के तीसरे दिन अलग अलग पदों एवं जिला परिषद की सीट के लिए कुल 288 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार के अनुसार गुरूवार को मुखिया पद हेतु 40, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 28, सरपंच पद हेतु 20, ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 54 एंव पंचायत सदस्य पद के लिए 135 अभ्यर्थियों ने अपना अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया़
नामांकन को ले प्रखंड मुख्यालय में आज काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा़ नामांकन के बाद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने अपनी अपनी जीत के दावे के साथ जमकर जश्न मनाया़ इधर तरारी प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद सदस्य की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को पीरो अनमंडल कार्यालय में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन