शाहपुर में दमकल नहीं, कैसे बुझेगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2016 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

शाहपुर : प्रखंड क्षेत्र में गरमी का मौसम आते ही अगलगी की घटनाएं अक्सर होती रहती है. प्रचंड गरमी अभी शुरू भी नहीं हुई कि अगलगी की छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आने लगी है़ गत् रविवार की मध्य रात्रि को ही सारंगपुर गांव के दलित बस्ती में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते पल […]
विज्ञापन
शाहपुर : प्रखंड क्षेत्र में गरमी का मौसम आते ही अगलगी की घटनाएं अक्सर होती रहती है. प्रचंड गरमी अभी शुरू भी नहीं हुई कि अगलगी की छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आने लगी है़ गत् रविवार की मध्य रात्रि को ही सारंगपुर गांव के दलित बस्ती में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते पल भर में 46 झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गये और पांच मवेशी झुलसकर मर गये तथा दो लोग जख्मी गये़
इस अगलगी की घटना में दमकल उस समय पहुंचा जब तक सब कुछ जल कर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था़ प्रखंड स्तर पर दमकल नहीं रहने से लोग आंखों के सामने अपना घर ही नहीं, बल्कि इसमें अपने अरमान, अपने सपने भी धू-धू कर जलता देखने को विवश हैं. ऐसे लोगों के मुंह से बोल नहीं फूटते, आंखें सुख जाती हैं और अपना भविष्य अंधकारमय नजर आने लगता है और तब शुरू होता है नेताओं व अधिकारियों के आश्वासनों का दौर, जो आश्वासन तक ही सिमट कर रह जाता है.
प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवारों के बीच अग्नि सहायता मद की निर्धारित राशि देकर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर लिया जाता है़ परंतु इसकी रोकथाम एवं पुनर्वास के बारे में सोचा भी नहीं जाता, मिलता है तो बस सिर्फ आश्वासन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










