शराबबंदी को लेकर पुलिस सख्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2016 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने को लेकर भोजपुर पुलिस कमर कस चुकी है. 1 विगत एक जनवरी से लेकर 29 मार्च तक इस धंधे में संलिप्त 36 कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एसपी के निर्देश के बाद उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध […]
विज्ञापन
जिले में शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने को लेकर भोजपुर पुलिस कमर कस चुकी है. 1 विगत एक जनवरी से लेकर 29 मार्च तक इस धंधे में संलिप्त 36 कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एसपी के निर्देश के बाद उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध संचालित भट्ठियों को भी ध्वस्त किया है. शराबबंदी लागू कराने को लेकर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया है.
आरा : बिहार में 1 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी है. शराबबंदी को जिले में भी पूर्ण रूप से लागू कराने को लेकर भोजपुर पुलिस कमर कस चुकी है. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में शराब कारोबारियों और अवैध शराब की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जिले में विगत 1 जनवरी से लेकर 29 मार्च तक धंधे में संलिप्त 36 कारोबारियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ-साथ देशी और विदेशी शराब भी बरामद की गयी है.
एसपी के निर्देश के बाद उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध संचालित भट्ठियों को ध्वस्त किया है.
आंकड़ों पर नजर डालें, तो वर्ष 2015 की अपेक्षा 2016 के महज तीन माह में महुआ शराब की बरामदगी ज्यादा हुई है.
दो साल में 172 शराब कारोबारी चढ़े पुलिस के हत्थे: अवैध शराब के खिलाफ सख्ती से चलाये जा रहे अभियान का ही नतीजा है कि विगत दो साल में 172 कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वर्ष 2015 में 136 कारोबारी गिरफ्तार हुए थे. वहीं, वर्ष 2016 में 36 कारोबारी पकड़ाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










