महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए कराया गया भरती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

महिला के बयान पर छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में चले फरसा व भाले आरा : धमार गांव में रविवार को नाली की सफाई को लेकर उत्पन्न विवाद में फरसा और भाला चला, जिसमें महिला समेत दोनों पक्षों के आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसमें दो की […]
विज्ञापन
महिला के बयान पर छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में चले फरसा व भाले
आरा : धमार गांव में रविवार को नाली की सफाई को लेकर उत्पन्न विवाद में फरसा और भाला चला, जिसमें महिला समेत दोनों पक्षों के आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार धमार गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी कविता देवी अपने घर के समीप नाली की सफाई कर रही थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के नंद कुमार और वीर कुमार ने नाली की सफाई करने से मना किया. जिसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू, मै-मैं होने लगी. इसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा.
दोनों तरफ से फरसा और भाले भी चले. जिसमें रामवचन राम के पुत्र धनंजय कुमार, संजय कुमार, कविता देवी तथा दूसरे पक्ष के नंद कुमार और वीर कुमार जख्मी हो गये. ग्रामीणों की सहायता से घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां धनंजय कुमार और वीर कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
वहीं नवादा थाने के चंदवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में रघुवर तिवारी जख्मी हो गये, जबकि धुधुआ गांव के चिंटू बिंद मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










