उधार में सिगरेट नहीं देने पर महिला दुकानदार की पिटाई

Published at :28 Mar 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
उधार में सिगरेट नहीं देने पर महिला दुकानदार की पिटाई

आरा : उधार में सिगरेट नहीं देना महिला दुकानदार को महंगा पड़ गया. सिगरेट नहीं देना दबंगों को इस कदर नागवार गुजरा कि महिला के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता तारकेश्वर प्रसाद को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. महिला के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी […]

विज्ञापन

आरा : उधार में सिगरेट नहीं देना महिला दुकानदार को महंगा पड़ गया. सिगरेट नहीं देना दबंगों को इस कदर नागवार गुजरा कि महिला के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता तारकेश्वर प्रसाद को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. महिला के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार गांव के नामजद लोग तारकेश्वर साह की किराना दुकान पहुंचे, जहां दुकान चला रही रीना से उधार में सिगरेट की मांग की. दुकानदार ने उधार में सिगरेट देने से मना कर दिया, तो नामजद आग बबुला हो उठे और महिला दुकानदार के साथ मारपीट की.

इस घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन