शिक्षक ने छात्रा का किया अपहरण, चढ़े ग्रामीणों के हत्थे

Published at :28 Mar 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा का किया अपहरण, चढ़े ग्रामीणों के हत्थे

एक बार फिर गुरु और शिष्य की परंपरा आहत हुई है. एक शिक्षक की कारगुजारी से गुरु-शिष्य की चली आ रही परंपरा तार-तार हो गयी. आरा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव से अपनी ही छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे शिक्षक राजेश कुमार को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इस दौरान आक्रोशित […]

विज्ञापन

एक बार फिर गुरु और शिष्य की परंपरा आहत हुई है. एक शिक्षक की कारगुजारी से गुरु-शिष्य की चली आ रही परंपरा तार-तार हो गयी.

आरा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव से अपनी ही छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे शिक्षक राजेश कुमार को ग्रामीणों ने धर दबोचा. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. वहीं लड़की के पिता के बयान पर महिला थाने में शिक्षक पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि लड़की को पुरानी पुलिस लाइन से सकुशल बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है. वहीं शिक्षक के बयान पर भी मारपीट करने वालों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन