इलाके में कौतूहल का विषय बना घड़ियाल का मिलना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले में घड़ियाल की बरामदगी इलाके में कौतूहल का विषय बना रहा. यहीं नहीं, लोगों ने उसका फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. देखते-ही-देखते ही लोगों की भीड़ बहिरो मोहल्ले के दुदुल पासवान के घर उमड़ पड़ी. इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली, तो वन […]
विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले में घड़ियाल की बरामदगी इलाके में कौतूहल का विषय बना रहा. यहीं नहीं, लोगों ने उसका फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. देखते-ही-देखते ही लोगों की भीड़ बहिरो मोहल्ले के दुदुल पासवान के घर उमड़ पड़ी. इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली, तो वन विभाग को खबर कर दी गयी.
पहले भी इस इलाके में हुई है मगरमच्छ व घड़ियाल की बरामदगी : यह कोई बहिरो में घड़ियाल की बरामदगी पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी कई बार इस इलाके में इस तरह जीव के मिलते रहे हैं. इसके साथ ही चर्चाएं भी कई तरह की जोरों पर हैं. कुछ लोगों की मानें, तो तस्करी से भी जुड़े होने का मामला हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को इतला कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










