चाकू मार युवक को किया जख्मी, दो गिरफ्तार

पीरो : नगर के बिहियां रोड स्थित सरकारी देशी शराब भठ्ठी में मंगलवार की सुबह शराब पीने के दौरान हुई मारपीट की घटना के दौरान आरोपियों ने गोविंद चौधरी नामक एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ जख्मी युवक गोविंद चौधरी उर्फ करिया चौधरी पीरो थाना क्षेत्र के गंगाटोला गांव निवासी […]
पीरो : नगर के बिहियां रोड स्थित सरकारी देशी शराब भठ्ठी में मंगलवार की सुबह शराब पीने के दौरान हुई मारपीट की घटना के दौरान आरोपियों ने गोविंद चौधरी नामक एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ जख्मी युवक गोविंद चौधरी उर्फ करिया चौधरी पीरो थाना क्षेत्र के गंगाटोला गांव निवासी रामजतन चौधरी का पुत्र है़ मिली जानकारी के अनुसार नगर के बिहिया रोड स्थित एक देशी शराब की दुकान पर गोविंद चौधरी व अन्य आरोपित शराब पीने के लिए गये हुए थे़ इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गयी .
इसी क्रम में आरोपियों ने गोविंद चौधरी को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ जख्मी युवक को इलाज के लिए पीरो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरा रेफर कर दिया़ मिली जानकारी के अनुसार आरा से भी चिकित्सकों ने जख्मी युवक को पटना रेफर कर दिया है़ इघर घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल हरकत में आयी पुलिस ने चाकूबाजी की घटना के आरोपित वसीम खान एवं राजकुमार भगत नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










