विधायक व एसडीएम पहुंचे चकरही गांव

बिहिया़ : सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत की सूचना पाकर मंगलवार को स्थानीय विधायक राहुल तिवारी व जगदीशपुर एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद, बीडीओ कमलेश कुमार सिंह व सीओ मनोज कुमार चकरही गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सहायता राशि मुहैया करायी. इस दौरान विधायक की पहल पर प्रशासन द्वारा मृतक तीनों […]
बिहिया़ : सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत की सूचना पाकर मंगलवार को स्थानीय विधायक राहुल तिवारी व जगदीशपुर एसडीएम बालमुकुंद प्रसाद, बीडीओ कमलेश कुमार सिंह व सीओ मनोज कुमार चकरही गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सहायता राशि मुहैया करायी.
इस दौरान विधायक की पहल पर प्रशासन द्वारा मृतक तीनों छात्रों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक, पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये नकद व कबीर अंत्येष्टी योजना के तहत 3-3 हजार रुपये दिये गये . एसडीएम ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को भी प्रशासन द्वारा राशि मुहैया करायी जाएगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










