अगलगी में एक लाख की संपति जली

Published at :23 Mar 2016 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में एक लाख की संपति जली

जगदीश : प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव स्थित एक घर में आग लगने से एक लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ जानकारी के अनुसार बच्चों द्वारा चना का होरहा बनाने के दौरान निकली चिंगारी ने भरत यादव के घर में आग पकड़ लिया़ तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग […]

विज्ञापन

जगदीश : प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव स्थित एक घर में आग लगने से एक लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी़

जानकारी के अनुसार बच्चों द्वारा चना का होरहा बनाने के दौरान निकली चिंगारी ने भरत यादव के घर में आग पकड़ लिया़
तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया.
जब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक घर सहित अगले माह लड़की की शादी के लिए इकट्ठा कर रखी गयी सामग्री भी जल कर राख हो गयी. एसडीओ बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार को सहायता के तौर पर अनाज मुहैया कराया गया़ अन्य सहायता राशि भी शीघ्र मुहैया करा दिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन