पिकअप पलटा, किशोर की मौत आधा दर्जन जख्मी, दो पटना रेफर

आरा/बिहिया : थाने के बिहिया-तीयर पथ पर जादोपुर गांव के समीप रविवार की देर रात एक पिकअप वाहन के पलट जाने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में छह अन्य घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया […]
आरा/बिहिया : थाने के बिहिया-तीयर पथ पर जादोपुर गांव के समीप रविवार की देर रात एक पिकअप वाहन के पलट जाने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में छह अन्य घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार चकहरी गांव से नाच देखने के लिए पिकअप वाहन से करखिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर यादवपुर गांव के समीप पलट गया.
घटना रविवार की रात की बतायी जाती है. इस घटना में चकहरी गांव निवासी विजय यादव का पुत्र प्रेम चंद यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया. अशोक साह और रमेश यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










