30 व 31 को हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय

जगदीशपुर : नगर स्थित अवर निबंधन कार्यालय के समीप कातिब संघ की बैठक जिलाध्यक्ष शहजादा खां की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ऑन लाइन रजिस्ट्री करने के विरोध में 30 एवं 31 मार्च सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया़ इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार रोजगार देने की बात […]
जगदीशपुर : नगर स्थित अवर निबंधन कार्यालय के समीप कातिब संघ की बैठक जिलाध्यक्ष शहजादा खां की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ऑन लाइन रजिस्ट्री करने के विरोध में 30 एवं 31 मार्च सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया़ इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार रोजगार देने की बात कहती है, लेकिन दूसरी तरफ रोजगार देने के बजाय कातिब और उनसे जुड़े लोगों को बेरोजगार कर रही है़ लोगों ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. मौके पर सुशील चौधरी, मंटू खां, मजय लाल, प्रदीप मिश्रा, रहमत खां, अजय लाल, मदन मोहन लाल, सुमन कुमार आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










