साइकिल के चक्के में धागा फंसा रुपये से भरा थैला उड़ाया

Published at :13 Mar 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
साइकिल के चक्के में धागा फंसा रुपये से भरा थैला उड़ाया

आरा : जेल रोड के समीप उचक्कों ने साइकिल के चक्के में धागा फंसा कर एक युवक को पूरी तरह उलझा दिया. साइकिल खड़ा कर युवक धागा निकाल रहा था, उसी दौरान रुपये से भरा थैला लेकर उचक्के फरार हो गये. इसको लेकर स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया गया है. नवादा निवासी उपेंद्र महतो […]

विज्ञापन

आरा : जेल रोड के समीप उचक्कों ने साइकिल के चक्के में धागा फंसा कर एक युवक को पूरी तरह उलझा दिया. साइकिल खड़ा कर युवक धागा निकाल रहा था, उसी दौरान रुपये से भरा थैला लेकर उचक्के फरार हो गये. इसको लेकर स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया गया है. नवादा निवासी उपेंद्र महतो नामक युवक बाजार करने के लिए साइकिल से गोपाली चौक जा रहा था.

उसके थैले में 10 हजार रुपये थे. जैसे ही युवक जेल रोड के समीप पहुंचा़ उचक्कों ने उसकी साइकिल में धागा फंसा दिया. धागा निकाल ही रहा था कि इसी दौरान रुपये से भरे थैले को लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन