सोना व्यवसायियों ने सड़क जाम कर किया पुतला दहन

आरा : देशव्यापी स्वर्ण व्यवसायियों का आंदोलन दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है. आंदोलन अब दूर सुदूर गांव में भी पहुंच गया है, वहां भी स्वर्ण व्यवसायी अपनी अपनी दुकानें बंद कर एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में भोजपुर जिले के धोबहां गांव के आरा सलेमपुर मुख्य रोड को सोना […]
आरा : देशव्यापी स्वर्ण व्यवसायियों का आंदोलन दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है. आंदोलन अब दूर सुदूर गांव में भी पहुंच गया है, वहां भी स्वर्ण व्यवसायी अपनी अपनी दुकानें बंद कर एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में भोजपुर जिले के धोबहां गांव के आरा सलेमपुर मुख्य रोड को सोना व्यवसायियों ने जाम कर दिया और वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाये़ सोना व्यवसायियों ने कहा कि अगर हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है,
तो इससे भी ज्यादा उग्र आंदोलन हम करेंगे़ पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदीप साव, गोपाल प्रसाद, पन्ना लाल प्रसाद, बलिराम प्रसाद, संजय प्रसाद, जवाहर प्रसाद गुप्ता, देवनाथ प्रसाद, सोनेलाल प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, कन्हैया, शिवनाथ साव, महंत साह, चंद्रमा साव, सोनू साव, धनु सोनी, छोटू , लक्खी, वीरेंद्र साव, मो जावेद और शिवजी साह ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










