साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुएं में डाला

Published at :11 Mar 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुएं में डाला

मृत महिला के बेटी के बयान पर तीन पर प्राथमिकी नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी आरा : गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव से दो दिन पूर्व अगवा विधवा महिला की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गयी.हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के उदेश्य से शव को गांव […]

विज्ञापन

मृत महिला के बेटी के बयान पर तीन पर प्राथमिकी

नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी
आरा : गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव से दो दिन पूर्व अगवा विधवा महिला की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गयी.हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के उदेश्य से शव को गांव के बगीचा स्थित कुएं में फेक दिया गया,जहां से पुलिस ने गुरुवार को महिला के शव को बरामद किया है.महिला के शरीर पर जख्म के काफी निशान थे.मृत महिला के बेटी के बयान पर तीन पर एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.इस संबंध में पुलिस ने बताया की बुधवार की देर शाम स्व रामकिशोर चौधरी की पत्नी लालती देवी के मोबाइल पर किसी का फोन आया था जिसके बाद से महिला गायब थी.
देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने काफी खोज-बीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया.इसी दौरान धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गयी तथा साक्ष्य को मिटाने के उदेश्य से शव को कुए में डाल दिया गया.वहीं इस घटना के बाद महिला की बेटी वीणा कुमारी के बयान पर गांव के ही तारकेश्वर सिंह उनकी पत्नी तथा बेटे पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रहीं है.घटना के बाद से ही सभी फरार चल रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन