बदमाशी. एसएफसी गोदाम में असामाजिक तत्वों ने लगायी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Mar 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

लाखों रुपये का अनाज जला फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया गया काबू घटना स्थल पर दलबल पहुंचे सदर एसडीओ ,दिये जांच के आदेश आरा : नवादा थाना क्षेत्र के एसएफसी के गोदाम संख्या पांच में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी.जिसमें दुकान में रखे लाखों के अनाज जल कर खाक हो गया.दमकल […]
विज्ञापन
लाखों रुपये का अनाज जला
फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया गया काबू
घटना स्थल पर दलबल पहुंचे सदर एसडीओ ,दिये जांच के आदेश
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के एसएफसी के गोदाम संख्या पांच में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी.जिसमें दुकान में रखे लाखों के अनाज जल कर खाक हो गया.दमकल के सहायता से आग पर काबू पाया गया.सूचना मिलते ही सदर एसडीओं नवदीप शुक्ला दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे.इसके साथ ही जांच के आदेश दिया है.इसके कुछ दिन पहले भी गोदाम में आग लगी थी.मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गोदाम संख्या पांच में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी.
देखते ही देखते आग की लपटो ने गोदाम में रखे अनाज को ले लिया.आगलगी की सूचना पाकर मौक पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया.इस दौरान गोदाम के आसपास अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने जांच के आदेश दे दिये है. इस आगजनी में 150 बोरा अनाज जल कर खाक हो गये.
घटना साजिश की तरफ कर रही इशारा
एसएफसी के गोदाम में इसके पहले भी आग लगी थी .उस वक्त जिला प्रशासन ने उसे हल्के में लिया था , लेकिन फिर हुई आगजनी के बाद यह साफ हो गया की आग लग नहीं रहीं ब्लकि लगायी जा रहीं है. एसडीओ ने बताया कि जांच के आदेश दे दिये गये है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










