नहीं मिला ट्रांसफॉर्मर, आक्रोश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

फूटा गुस्सा . आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम जले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को उदवंतनगर गांव के कोइरी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा बिजली विभाग के खिलाफ नरेबाजी करते हुए सौकडों की संख्या में सड़क पर उतर आये.उदवंतनगर ब्लॉक के सामने आरा-सासाराम पथ को जाम कर यातायात को […]
विज्ञापन
फूटा गुस्सा . आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम
जले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को उदवंतनगर गांव के कोइरी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा बिजली विभाग के खिलाफ नरेबाजी करते हुए सौकडों की संख्या में सड़क पर उतर आये.उदवंतनगर ब्लॉक के सामने आरा-सासाराम पथ को जाम कर यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया.
आरा : ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने से नाराज सौकड़ों की संख्या में विद्युत उपभोक्ता सड़क पर उतरे.आरा-सासाराम पथ को तीन घंटे तक जाम कर यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया. इस दौरान उपभोक्ताओं का कहना था कि उपभोक्ता ज्यादा हो गये है जिस कारण लोड बढ़ गया है.
लोड बढ़ने के कारण आये दिन ट्रांसफॉर्मर जल जा रहे है. विभाग से बार-बार कहने के बावजूद आज तक 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया.आठ रोज पहले लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिससे उपभोक्ता परेशान है. कई बार शिकायत भी की गयी, लेकिन कोई निदान नहीं निकला,जिससे बाध्य होकर सड़क पर उतरना पड़ा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
तीन घंटे तक यातायात रहा बाधित,यात्री परेशान : आरा-सासाराम पथ तीन घंटे तक प्रदर्शनकारियों के कब्जे में रहा. जिस कारण सड़क के दोनों तरफ वहनों की लंबी कतार लग गयी.
सड़क जाम रहने के कारण यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी.वहीं कई स्कूली बस भी जाम में फंसी रही. जाम हटने के बाद ही यातायात सुचारु रुप से बहाल हो सका.
एसडीओ ने दिया आश्वासन विभाग को लिखा जायेगा पत्र :
एसडीओ ने कहा कि 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चौबीस घंटे के अंदर लगा दिया जायेगा .
उससे ज्यादा केवीए की जरुरत आयेगी तो इसके लिए विभाग को पत्र लिखा जायेगा, उसके बाद जाम को हटाया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










