मंडल कारा का कक्षपाल निलंबित

Updated at :15 Nov 2013 8:44 PM
विज्ञापन
मंडल कारा का कक्षपाल निलंबित

मामला ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का आरा. मंडल कारा के कक्षपाल रंधीर कुमार रमण को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं कक्ष पाल दिवाकर चौधरी को कार्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में विभाग द्वारा कार्रवाई की गयी है. […]

विज्ञापन

मामला ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का

आरा. मंडल कारा के कक्षपाल रंधीर कुमार रमण को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं कक्ष पाल दिवाकर चौधरी को कार्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में विभाग द्वारा कार्रवाई की गयी है. महानिरीक्षक कारा ने उक्त कक्षपाल के संचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता के अतिरिक्त कुछ नहीं दिये जाने का आदेश पारित किया है. 26 सितंबर को जिला प्रशासन द्वारा रात्रि पहर मंडल कारा के उच्च सुरक्षा कक्ष में औचक तलाशी ली गयी थी. इस दौरान प्रशासन को एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था, जबकि उच्च सुरक्षा कक्ष की सुरक्षा की ड्यूटी कक्ष पाल रंधीर कुमार रमण को सौंपी गयी थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के जांच प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त सचिव सह निदेशक प्रशासन कारा ने तात्कालिक प्रभाव से उक्त कक्षपाल को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन