अटल पेंशन का लाभ लेने को लगा कैंप

Published at :30 Nov 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
अटल पेंशन का लाभ लेने को लगा कैंप

आरा : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा अनाइठ द्वारा अटल पेंशन योजना का शिविर अनाइठ में आयोजित किया गया. जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने अटल पेंशन योजना को लेकर फॉर्म भरा. कार्यक्रम का उद्घाटन शाखा प्रबंधक डॉ जनार्दन मिश्र ने किया. उन्होंने कहा कि अटल पेंशन का लाभ असंगठित क्षेत्र के लिए है. जिनमें हमारे ग्रामीण […]

विज्ञापन

आरा : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा अनाइठ द्वारा अटल पेंशन योजना का शिविर अनाइठ में आयोजित किया गया. जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने अटल पेंशन योजना को लेकर फॉर्म भरा. कार्यक्रम का उद्घाटन शाखा प्रबंधक डॉ जनार्दन मिश्र ने किया. उन्होंने कहा कि अटल पेंशन का लाभ असंगठित क्षेत्र के लिए है.

जिनमें हमारे ग्रामीण भाई आते हैं. अत: हर व्यक्ति जिन्हें सरकारी, अर्ध सरकारी नौकरी नहीं है. जिनकी उर्म 18 से 40 के बीच है.उनके लिए यह योजना अति लाभकारी है. शिविर में जन धन के तहत नये खाते खोलने का कार्य एवं प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण फॉर्म तैयारी किये जाने का कार्य किया गया. इस अवसर पर संजय चौधरी, राधा कृष्ण , दया शंकर सिंह, महराज महतो, दिनेश कुमार सिंह, सिमलेश चौधरी, कन्हैया प्रसाद, चंद्रदेव साह, गजेंद्र चौधरी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन