21 लोगों को श्रवण कुमार सम्मान

आरा : मां काली मंदिर बखोरापुर परिसर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रवण कुमार व बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें 21 लोगों को श्रवण कुमार पुरस्कार एवं 300 वृद्ध लोगों को बुजुर्ग सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, आरा सांसद आरके सिंह व बक्सर […]
आरा : मां काली मंदिर बखोरापुर परिसर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रवण कुमार व बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें 21 लोगों को श्रवण कुमार पुरस्कार एवं 300 वृद्ध लोगों को बुजुर्ग सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, आरा सांसद आरके सिंह व बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने संयुक्त रूप से किया.
अतिथियों को मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा, अध्यक्ष यज्ञ नारायण तिवारी व रविशंकर सिंह ने माला, शॉल, पगड़ी, तलवार व बुके देकर सम्मानित किया. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि इस तहर के आयोजन से बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










