कांच ही बांस के बहंगिया...

Published at :17 Nov 2015 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
कांच ही बांस के बहंगिया...

आरा : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा शहर छठमय हो गया है. चार दिवसीय अनुष्ठान छठ के दूसरे दिन व्रतियों का पूरे दिन उपवास रख कर संध्या में स्नान ध्यान किया. इसके बाद खरना का प्रसाद बनाया. अरवा चावल, दुध, गुड़ को मिलाकर खीर व रोटी खरना के प्रसाद के रूप में […]

विज्ञापन

आरा : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा शहर छठमय हो गया है. चार दिवसीय अनुष्ठान छठ के दूसरे दिन व्रतियों का पूरे दिन उपवास रख कर संध्या में स्नान ध्यान किया. इसके बाद खरना का प्रसाद बनाया. अरवा चावल, दुध, गुड़ को मिलाकर खीर व रोटी खरना के प्रसाद के रूप में बनाया गया.

जिसे व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्पित करने के बाद प्रसाद स्वरूप वितरित किया. अनुष्ठान के तीसरे दिन अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को व्रति विभिन्न छठ घाटों पर अर्घ्य देंगे. वहीं चौथे दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के बाद चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हो जायेगा.

बाजारों में खासी चहल-पहल : शहर के बाजार समिति, गोपाली चौक, शिश महल चौक, पकड़ी चौक, नवादा चौक, स्टेशन रोड़, शिवगंज, चंदवा सहित अन्य जगहों पर फलों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. इन जगहो ंपर जाम का नजारा घंटों देखने को मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन