युवाओं में दिखा जोश

Published at :29 Oct 2015 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं में दिखा जोश

जगदीशपुर : जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. छिटपुट नोंक-झोंक व बहस को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. तीसरे चरण के इस चुनाव में युवा वोटरों को उल्लास व उमंग के साथ वोटिंग करते देखा गया. पहली बार वोटर बनीं युवतियां […]

विज्ञापन

जगदीशपुर : जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. छिटपुट नोंक-झोंक व बहस को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. तीसरे चरण के इस चुनाव में युवा वोटरों को उल्लास व उमंग के साथ वोटिंग करते देखा गया.

पहली बार वोटर बनीं युवतियां मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति काफी उत्साहित थीं. नया बिहार गढ़ने और अपने भविष्य को संवारने को ले युवाओं ने पूरे जज्बे से वोट डाला. महिलाओं ने भी मतदान में जोश दिखाया और अपने-अपने बूथों पर पहुंच कतार बद्ध हो मताधिकार का प्रयोग किया.

22 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद : मतदान समाप्त होने के साथ जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राकेश रोशन उर्फ संजय मेहता, रामविशुन सिंह लोहिया, चंद्रदीप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, उदय शंकर सिंह, केपी सिंह सहित कुल 22 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया.
पहली बार वोट डाल उत्साहित हुईं युवतियां : पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवतियां काफी उत्साहित थीं. उनका कहना था कि वोट डाल कर हमें काफी अच्छा लगा. युवतियों ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में हमने मतदान किया. हम एक अच्छी सरकार चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन