55 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2015 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : अर्धसैनिक बलों व बिहार पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को तरारी व अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ हालांकि निर्वाचन आयोग, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के काफी प्रयास के बावजूद मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आया. बुधवार की सुबह […]
विज्ञापन
पीरो : अर्धसैनिक बलों व बिहार पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को तरारी व अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ हालांकि निर्वाचन आयोग, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के काफी प्रयास के बावजूद मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आया.
बुधवार की सुबह तो मतदाताआें की लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर दिखायी पड़ी. लेकिन, समय बीतने के साथ ही मतदाताओं की संख्या घटती चली गयी.
मतदान के अंतिम समय में मिली जानकारी के अनुसार यहां महज 55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वैसे पीरो नगर के पुष्पा मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय और बालक मध्य विद्यालय पर बने मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गयी थी.
अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के नगरी स्थित बूथ संख्या 110, 111, सियाडीह गांव स्थित बूथ संख्या 188, बगूसरा गांव के बूथ संख्या 87, बगवां गांव स्थित बूथ संख्या 24, मनैनी के बूथ संख्या 128, देवढ़ी के बूथ संख्या 55, करनौल के बूथ संख्या 64, बलिगांव के बूथ संख्या छह, लालगंज के बूथ संख्या सात पर भी मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया.
लालगंज के बूथ संख्या सात, बलिगांव के बूथ संख्या छह पर महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली. वैसे इस चुनाव में एक खास बात यह देखने को मिली कि किसी भी केंद्र पर वोट डालने के लिए मामूली नोक-झोंक भी नहीं हुई. अधिकतर मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










