स्कूलों में चहारदीवारी नहीं होने से परेशानी

Published at :28 Oct 2015 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में चहारदीवारी नहीं होने से परेशानी

दिनारा (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड क्षेत्र के नियाजीपुर प्राथमिक विद्यालय के करीब ही गहरी खाई है, जिससे हमेशा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के गिरने का डर बना रहता है. प्रधानाध्यापक प्रमोद पांडेय कहते हैं कि बच्चों के विद्यालय आते […]

विज्ञापन

दिनारा (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड क्षेत्र के नियाजीपुर प्राथमिक विद्यालय के करीब ही गहरी खाई है,

जिससे हमेशा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के गिरने का डर बना रहता है. प्रधानाध्यापक प्रमोद पांडेय कहते हैं कि बच्चों के विद्यालय आते व जाते समय निगरानी करनी पड़ता है. वहीं, राजपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दिनारा- सासाराम पथ पर होने के चलते अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. राजपुर के सुपन यादव कहते हैं कि चहारदीवारी नहीं होने से बच्चों को विद्यालय भेजने में हमेशा डर बना रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन