ओपीडी सेवा तीन घंटे रही बाधित

Updated at :26 Oct 2013 11:03 PM
विज्ञापन
ओपीडी सेवा तीन घंटे रही बाधित

आरा. प्रसव के दौरान सदर अस्पताल में शुक्रवार को जच्चे-बच्चे की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में जम कर उत्पात मचाया था. इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अस्पताल कर्मचारी अशोक कुमार निराला के साथ मारपीट की गयी थी. इस घटना से गुस्साये बिहार चिकित्सा एवं जन कर्मचारी संघ के बैनर तले सुबेश […]

विज्ञापन
आरा. प्रसव के दौरान सदर अस्पताल में शुक्रवार को जच्चे-बच्चे की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में जम कर उत्पात मचाया था. इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अस्पताल कर्मचारी अशोक कुमार निराला के साथ मारपीट की गयी थी. इस घटना से गुस्साये बिहार चिकित्सा एवं जन कर्मचारी संघ के बैनर तले सुबेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सदर अस्पताल में कर्मियों ने अपने साथी के साथ की गयी मारपीट की घटना के खिलाफ सुबह सात बजे से ओपीडी सेवा को 10 बजे तक बंद रखा. इस दौरान कर्मचारी असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी तथा कर्मचारियों की सुरक्षा देने की मांग की. इस घटना को लेकर सिविल सजर्न ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए वार्ता की तथा ओपीडी सेवा को बहाल करवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन