युवक की गोली मार कर हत्या आरोपित फरार

Published at :24 Oct 2015 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की गोली मार कर हत्या आरोपित फरार

आरा/ जगदीशपुर : गुरुवार की देर शाम कौरा गांव स्थित तीन नंबर बस स्टैंड के समीप मीडिल स्कूल के पीछे ऑर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और गांव के ही आरोपित ने 20 वर्षीय युवक की सर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद कौरा गांव में अफरा-तफरी […]

विज्ञापन

आरा/ जगदीशपुर : गुरुवार की देर शाम कौरा गांव स्थित तीन नंबर बस स्टैंड के समीप मीडिल स्कूल के पीछे ऑर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और गांव के ही आरोपित ने 20 वर्षीय युवक की सर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी.

इस घटना के बाद कौरा गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जब तक जगदीशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, हत्यारा भागने में सफल हो गया. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतक ओम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

पूर्व से ही था विवाद

20 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह 25 दिनों पहले पुणा से अपनी मां का इलाज कराने कौरा गांव आया हुआ था. बबलू सिंह पुणा में ही प्राइवेट जॉब करता था. ऐसी चर्चा है कि मृतक बबलू सिंह एवं गांव के विकास सिंह के साथ पूर्व से दुश्मनी थी.

ऑर्केस्ट्रा के दौरान आपसी वर्चस्व को लेकर पहले दोनों में तू-तू, मैं- मैं हुई फिर विकास सिंह ने उसके सर पर पिस्टल सटा कर गोली मार दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद विकास फरार हो गया, जबकि ऑर्केस्ट्रा देखने आये कुछ युवकों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, लेकिन रास्ते में ही ओम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह ने दम तोड़ दिया.

रह गयी केवल विधवा मां

ओम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या कर दी गयी. ओम प्रकाश के पिता स्व बुटाई सिंह की मौत पहले ही हो गयी थी, जबकि मृतक बबलू सिंह के बड़े भाई तप नारायण सिंह की मौत पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. उसके घर में मात्र विधवा मां व भाभी ही बची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन