सांगितिक पूजन से भक्ति रस का होता है सृजन

Published at :20 Oct 2015 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
सांगितिक पूजन से भक्ति रस का होता है सृजन

आरा : स्थानीय महाजन टोली स्थित आश्रम परिसर में कालरात्रि संगीत पुजनोत्सव का आयोजन किया गया. शास्त्रीय गायिका विमला देवी ने अपने स्वरों से नव दुर्गा का महिमागाण किया. राग सोहनी में तीन ताल की बंदिश ‘जय भद्रकाली मंगलाकाली’ व हंसध्वनि राग में जगदंबे दुर्गे भवानी माता, राम दुर्गा में झपताल की बंदिश दुर्गे माता […]

विज्ञापन

आरा : स्थानीय महाजन टोली स्थित आश्रम परिसर में कालरात्रि संगीत पुजनोत्सव का आयोजन किया गया. शास्त्रीय गायिका विमला देवी ने अपने स्वरों से नव दुर्गा का महिमागाण किया. राग सोहनी में तीन ताल की बंदिश ‘जय भद्रकाली मंगलाकाली’ व हंसध्वनि राग में जगदंबे दुर्गे भवानी माता, राम दुर्गा में झपताल की बंदिश दुर्गे माता भवानी माता व राग भैरवी में भगवानी दयानी महवा के वाणी की प्रस्तुति कर मां दुर्गा के समस्त रूपों का श्रृंगार किया. उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत के बंदिशों में देवी का महिला वर्णन है. शास्त्रीय संगीत में मां दुर्गा व मां भैरवी के नाम पे राग है,

तो मां सरस्वती के नाम के ताल. सांगितिक पूजन से भक्ति रस का सृजन होता है और माता प्रसन्न होती है. इस मौके पर अमित कुमार, राजा कुमार, अनिष कुमार, सोनम कुमारी, विनय सिंह, पारस नाथ सिंह, फुलेंद्र कुमार सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन