डांडिया महोत्सव में झूमे लोग

Published at :20 Oct 2015 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
डांडिया महोत्सव  में झूमे लोग

आरा : शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्थानीय एक होटल के सभागार में लायंस क्लब ऑफ आरा अमर द्वारा भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया. जहां डांडिया की मस्ती में सारा हॉल झूम उठा. कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती, पूजा एवं जयकारे से हुई. सभी पीढ़ियों के लोग जैसे मां, बेटी, सास, […]

विज्ञापन

आरा : शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्थानीय एक होटल के सभागार में लायंस क्लब ऑफ आरा अमर द्वारा भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया. जहां डांडिया की मस्ती में सारा हॉल झूम उठा. कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती, पूजा एवं जयकारे से हुई. सभी पीढ़ियों के लोग जैसे मां, बेटी, सास, बहू, छात्रा,

शिक्षिका सभी ने एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आनंद उठाया. इस बीच युवतियों एवं बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी, जिसमें विजेता एवं उपविजेता को क्लब के सदस्य अनुप नैय्यर ने 15 सौ एवं 11 सौ रुपये का गिफ्ट कूपन दिया. वहीं बालिकाओं के विजेता एवं उपविजेता को 500 का गिफ्ट कूपन दिया गया. क्लब ने अन्य 12 प्रतिभागियों को विजेता एवं उप विजेता का पुरस्कार दिया. कार्यक्रम में डॉ निलिमा पांडेय, डॉ मीना सिंह, डॉ सुनीता राय, अलका तलवार, एके सिंह, क्लब अध्यक्ष अजीत कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन