पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त : डीएम

आरा : जिले में दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. शहर में दशहरा पूजा त्योहार का लुफ्त शहरवासी सौहार्दपूर्ण वातावरण में भयमुक्त होकर उठाये. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम की है. जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि दशहरा पूजा […]
आरा : जिले में दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. शहर में दशहरा पूजा त्योहार का लुफ्त शहरवासी सौहार्दपूर्ण वातावरण में भयमुक्त होकर उठाये.
इसको लेकर जिला प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम की है. जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि दशहरा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले में 101 स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है.
वहीं पूजा समितियों से पूजा पंडालों में कम से कम तीन द्वार खोले जाने (रखने को) कहा गया है. पूजा पंडालों एवं जुलूसों में आपत्तिजनक झांकी, धार्मिक उन्मादवाले पोस्टर तथा दृश्य पर सख्ती से रोक लगायी गयी है. इस संबंध में पूजा समितियों को सख्त हिदायत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










