रविवार को भी जमा होगा बिजली बिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों की परेशानियों को देखते हुए दी गयी सुविधा किसी भी समस्या को सुनने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर हुआ जारी आरा : उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर विद्युत विभाग आज रविवार के दिन भी कार्य करेगा. पूर्वी गुमटी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में बिजली बिल जमा किया जायेगा. इसकी […]
विज्ञापन
लोगों की परेशानियों को देखते हुए दी गयी सुविधा
किसी भी समस्या को सुनने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर हुआ जारी
आरा : उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर विद्युत विभाग आज रविवार के दिन भी कार्य करेगा. पूर्वी गुमटी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में बिजली बिल जमा किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ मो सज्जाद ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए छुट्टी न लेना पड़े इसको लेकर विभाग का संडे को भी काउंटर खुला रहेगा, ताकि उपभोक्ता विपत्र जमा कर सके. उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने को ले कटिबद्ध है.
कंट्रोल रूम का नंबर जारी
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को ले एक कंट्रोल रूम का गठन किया है. इसमें फोन नंबर 06182- 236444 कार्यरत रहेगा. इस पर उपभोक्ता अपनी समस्याओं को बता सकते हैं. उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन विभाग द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










