कॉलेज में घुस कर वाइस प्रिंसिपल को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2015 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : महात्मा गांधी कॉलेज लहराबाद(पीरो) के उप प्राचार्य मेघराज राम की दबंगों ने कॉलेज परिसर में ही जम कर पिटाई कर दी़ मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी उप प्राचार्य का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है़ जख्मी उप प्राचार्य के अनुसार प्रतिदिन की तरह वे कॉलेज भवन के एक कक्ष […]
विज्ञापन
पीरो : महात्मा गांधी कॉलेज लहराबाद(पीरो) के उप प्राचार्य मेघराज राम की दबंगों ने कॉलेज परिसर में ही जम कर पिटाई कर दी़ मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी उप प्राचार्य का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है़
जख्मी उप प्राचार्य के अनुसार प्रतिदिन की तरह वे कॉलेज भवन के एक कक्ष में पठन-पाठन से संबंधित कुछ कार्य कर रहे थ़े इसी दौरान सभी नामजद लोग अचानक वहां आ धमके और उनके साथ मारपीट शुरू कर दिया़ इस मामले में जख्मी के बयान पर पीरो थाना में सात नामजद लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न और सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










