नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरने का काम शुरू

Published at :24 Jun 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरने का काम शुरू

56 दिनों के बाद महाविद्यालयों में लौटी रौनक, छात्र-छात्राओं में दिखी चहल-पहल आरा : कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों में रौनक लौट गयी. मंगलवार को कॉलेज खुलते ही छात्रों की भीड़ जुटने लगी. नामांकन सहित अन्य कार्यो के लिए छात्र पूछताछ काउंटर पर देखे गये. वहीं […]

विज्ञापन
56 दिनों के बाद महाविद्यालयों में लौटी रौनक, छात्र-छात्राओं में दिखी चहल-पहल
आरा : कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों में रौनक लौट गयी. मंगलवार को कॉलेज खुलते ही छात्रों की भीड़ जुटने लगी. नामांकन सहित अन्य कार्यो के लिए छात्र पूछताछ काउंटर पर देखे गये.
वहीं परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य भी निष्पादित होते देखा गया. बतादें कि हड़ताल के कारण कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन सत्र 2014-15 और पीजी सेमेस्टर थ्री के परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य भी नहीं हो पाया था.
जैसे ही हड़ताल समाप्त हुआ. विश्वविद्यालय द्वारा फॉर्म भरने की तिथि घोषित की गयी, जिसके बाद छात्र परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कॉलेजों में जुटने लगे. मालूम हो कि हड़ताल समाप्त होने के बाद कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल में सुदृढ़ हो गया है. नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू होगी. इसको लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है.
क्योंकि हड़ताल के कारण इंटर व स्नातक पार्ट वन सत्र 2015-16 में नामांकन का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया था. नामांकन के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. वहीं जिन कॉलेजों में पीजी में नामांकन का कार्य नहीं शुरू हुआ, तो इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. क्योंकि जल्द से जल्द नामांकन की प्रक्रिया समाप्त कर पठन-पाठन का कार्य शुरू किया जा सके. शहर के एमएम महिला कॉलेज,जैन कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेजों में छात्रों की भीड़ देखी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन