स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट

आरा/ पीरो. पीरो थाना क्षेत्र के राजपुर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला […]
आरा/ पीरो. पीरो थाना क्षेत्र के राजपुर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी अकरूआं गांव निवासी मुन्ना सेठ अपने भाई रोहित कुमार के साथ मोटरसाइकिल से हसवाडीह स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे कि राजपुर के समीप पहले से घात लगाये बैठे मोटरसाइकिल सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यावसायिक से दो किलो चांदी और 200 ग्राम सोने लूट लिये. इस दौरान अपराधियों ने व्यवसायी से मोटरसाइकिल की चाबी तथा मोबाइल भी छीन लिये. सूचना मिलते ही एसडीपीओ चंदन पुरी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया. इस घटना के बाद पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है. इसे लेकर व्यवसायी द्वारा स्थानीय थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. डीएसपी ने बताया कि घटना के तीन घंटे के बाद प्राथमिकी दर्ज कराना संशय पैदा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










