सन्नी से मुख्यालय में की पूछताछ

Updated at :25 Sep 2013 10:55 PM
विज्ञापन
सन्नी से मुख्यालय में की पूछताछ

सीबीआइ टीम को पूछताछ के दौरान मिले कई अहम सुराग संवाददाता, आरा ब्रrोश्वर मुखिया हत्याकांड के आरोपित व जमानत पर रिहा हुए सन्नी उर्फ राहुल हर्षवर्धन से सीबीआइ ने मुख्यालय बुला कर उनसे घंटों पूछताछ की. सीबीआइ को पूछताछ के दौरान कई क्लू हाथ लगे है. सीबीआइ टीम ने पहली बार जमानत पर रिहा होने […]

विज्ञापन

सीबीआइ टीम को पूछताछ के दौरान मिले कई अहम सुराग

संवाददाता, आरा

ब्रrोश्वर मुखिया हत्याकांड के आरोपित व जमानत पर रिहा हुए सन्नी उर्फ राहुल हर्षवर्धन से सीबीआइ ने मुख्यालय बुला कर उनसे घंटों पूछताछ की. सीबीआइ को पूछताछ के दौरान कई क्लू हाथ लगे है. सीबीआइ टीम ने पहली बार जमानत पर रिहा होने के बाद सन्नी से मुख्यालय बुला कर पूछताछ की. एसआइटी व भोजपुर पुलिस द्वारा किये गये अनुसंधान को आधार मान कर सीबीआइ टीम ने अपने मॉडल से जांच करते हुए कई बिंदुओं पर सन्नी से क्रॉस वेरिफिकेशन किया. इस दौरान सीबीआइ ने सन्नी से की गयी पूछताछ के बयान को कलबद्ध किया. मुखिया हत्याकांड में पुलिस ने दो को फरार बताते हुए 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. 1 जून, 2012 को ब्रrोश्वर मुखिया को कतिरा स्थित उनके आवास के समीप गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. सीबीआइ से जांच कराने को लेकर मुखिया पुत्र इंदू भूषण द्वारा अनशन किया गया था.सीबीआइ ने हत्याकांड आर सी 3 (एस) 2013 दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन