ट्रक व सफारी के बीच हुई टक्कर में चालक की मौत

Published at :16 Jun 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व सफारी के बीच हुई टक्कर में चालक की मौत

आरा : आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर हाट पोखर के समीप ट्रक व सफारी के बीच हुई सीधी टक्कर में सफारी के चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सफारी के परखचे उड़ गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. […]

विज्ञापन
आरा : आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर हाट पोखर के समीप ट्रक व सफारी के बीच हुई सीधी टक्कर में सफारी के चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सफारी के परखचे उड़ गये.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक आरा की तरफ आ रही थी, जबकि सफारी जगदीशपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान हाट पोखर मोड़ के समीप दोनों के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें घटना स्थल पर ही सफारी चालक की मौत हो गयी.
इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी बाद में पुलिस द्वारा यातायात सामान्य रूप से बहाल कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन