ऑटो पलटा, छह जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : आरा-सलेमपुर रोड के महुली गांव के समीप यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया. […]
विज्ञापन
आरा : आरा-सलेमपुर रोड के महुली गांव के समीप यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सलेमपुर से आरा आ रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर महुली गांव के समीप पलट गया, जिसमें महुली गांव निवासी भिखारी सिंह, केदार नाथ सिंह, जितेंद्र पाठक, कामख्या नारायण सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा. वहीं दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना में कोयल गांव निवासी सुनील कुमार जख्मी हो गये, जबकि छत से गिर कर शिव नारायण राय की पत्नी पूनम देवी जख्मी हो गयी. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










