बलबतरा में पग-पग पर है खतरा

Published at :15 Jun 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
बलबतरा में पग-पग पर है खतरा

अंगरेजों के समय बनाया गया लकड़ी पुल हो गया जजर्र आरा : वार्ड नंबर तीन में पेय जल की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर बनती जा रही है. साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़ा-कचरे का अंबार लगा हुआ है. अंगरेजों के बनाये लकड़ी का पुल पूरी तरह जजर्र हो चुका है. जजर्र पुल से आने-जाने को […]

विज्ञापन
अंगरेजों के समय बनाया गया लकड़ी पुल हो गया जजर्र
आरा : वार्ड नंबर तीन में पेय जल की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर बनती जा रही है. साफ-सफाई न होने से जगह-जगह कूड़ा-कचरे का अंबार लगा हुआ है. अंगरेजों के बनाये लकड़ी का पुल पूरी तरह जजर्र हो चुका है.
जजर्र पुल से आने-जाने को लोग मजबूर हैं. मुहल्लेवासी पुल से आने-जाने में कतराते हैं. न जाने कब कौन-सी घटना घटित हो जाये. मुहल्ले में जाने के लिए एक मात्र अंगरेजों के बनाये जजर्र पुल ही माध्यम है. पर्व-त्योहार के अवसर पर यहां ज्याता सतर्कता बरतनी पड़ती है.
साफ-सफाई की नहीं है मुकम्मल व्यवस्था : वार्ड में साफ-सफाई बेहतर ढंग से नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. हालांकि समयानुसार साफ-सफाई करायी जाती है. फिर भी कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है.
क्या कहते हैं मुहल्लावासी
मुहल्लेवासी मो सब्बील अंसारी ने बताया कि साफ-सफाई समय-समय पर करायी जाती है. हालांकि शादी विवाह के मौसम में थोड़ी-सी गंदगी ज्यादा हो जाती है. वहीं, राम बाबू यादव ने बताया कि वार्ड में पेयजल की समस्या गंभीर है. नगर निगम से लगाये गये हैंड पंप बेकार हो चुके हैं.
अगर उनकी मरम्मत करा दी जाये, तो पेयजल की समस्या से लोगों को निजात मिल सकती है. जितू खान ने बताया कि नाले के पानी की निकासी नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी नाले का पानी सड़कों पर पसर जाता है. मोहर्रम अली ने बताया कि आने-जाने के लिए अंगरेजों के जमाने का बनाया हुआ पुल सहारा है, लेकिन वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इसे लेकर कई बार आवेदन भी दिया गया, लेकिन आज तक इस पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया.
मो अली साकिर ने बताया कि कूड़े-कचरे का अंबार लगा रहता है, जिसके कारण जगह-जगह गंदगी पसरी है. वहीं, मो बसीर खान ने बताया कि मुहल्ले में नाले का आउट फाल न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर पसर जाता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मो परवेज खान उर्फ बोतल ने कहा कि वार्ड में कभी सफाई होती ही नहीं है. यहां अंधेरे का साम्राज्य है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन