स्वास्थ्य मंत्री व एमएलसी प्रत्याशी का किया स्वागत

Published at :15 Jun 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री व एमएलसी प्रत्याशी का किया स्वागत

बिक्रमगंज : राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह व राजद-जदयू गंठबंधन के सासाराम-कैमूर से विधान परिषद के प्रत्याशी अनिल सिंह यादव का पटना से लौटने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया. सासाराम रोड के दुर्गास्थान के पास वैश्य समाज के नेता खुशीचंद गुप्ता के नेतृत्व में मंत्री व एमएलसी प्रत्याशी का भव्य […]

विज्ञापन
बिक्रमगंज : राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह व राजद-जदयू गंठबंधन के सासाराम-कैमूर से विधान परिषद के प्रत्याशी अनिल सिंह यादव का पटना से लौटने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया.
सासाराम रोड के दुर्गास्थान के पास वैश्य समाज के नेता खुशीचंद गुप्ता के नेतृत्व में मंत्री व एमएलसी प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर रवि कुमार, गोलू सिंह, शमीम इद्रिसी, अधिवक्ता मुन्ना यादव व जनार्दन यादव आदि मौजूद थे.
तेंदूनी चौक के पास जदयू नेता गुप्तेश्वर मिश्र व राजद नेता डॉ श्री निवास सिंह के नेतृत्व में मंत्री एमएलसी प्रत्याशी व जदयू के जिलाध्यक्ष ईश्वर चंद कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मंत्री और प्रत्याशी ने सभी समर्थकों को 17 जून के नामांकन में आने का निमंत्रण दिया. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, राजा पटेल, अरविंद भारतीय, मुखिया मदन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, विपेंद्र दत्त मिश्र, अधिवक्ता सुधीर कुमार व नंद जी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. गौरतलब है कि एमएलसी के प्रत्याशी पार्टी का सिंबल लेकर पटना से सासाराम लोट रहे थे. वह 17 जून को सासाराम में नामांकन करेंगे.
वहीं, दूसरी ओर बिक्रमगंज थाना चौक पर राजद नेता रब नवाज राहू व मकसूद खा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री व एमएलसी प्रत्याशी अनिल का स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन