अपराध की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

Published at :14 Jun 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव के समीप अपराध की योजना बनाते पांच अपराध कर्मियों को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये अपराधकर्मियों में उज्‍जवल कुमार गुप्ता, जय किशन पटेल, जितेंद्र कुमार रजक, किशन कुमार गुप्ता, निखिल कुमार शामिल है. सभी अपराधकर्मी बोतल महतो गिरोह के सक्रिय सदस्य है और नवादा थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव के समीप अपराध की योजना बनाते पांच अपराध कर्मियों को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये अपराधकर्मियों में उज्‍जवल कुमार गुप्ता, जय किशन पटेल, जितेंद्र कुमार रजक, किशन कुमार गुप्ता, निखिल कुमार शामिल है.
सभी अपराधकर्मी बोतल महतो गिरोह के सक्रिय सदस्य है और नवादा थाना क्षेत्र के नवादा तथा जवाहर टोला मुहल्ले के रहनेवाले हैं. पकड़े गये पांचों अपराध कर्मियों का आपराधिक इतिहास है. इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रतनाढ़ गांव के समीप अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए थे.
सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से उक्त अपराध कर्मियों को दो देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार अपराध कर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके की इनके द्वारा किस तरह की घटना को अंजाम देना था. वहीं उनकी निशानदेही पर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन