आगजनी

Updated at :20 Sep 2013 11:50 PM
विज्ञापन
आगजनी

जाम रहने के कारण दिन भर यातायात रहा बाधित आरा/ संदेश:बिजली की सुनिश्चित आपूर्ति की मांग करते हुए लोगों ने शुक्रवार को संदेश बाजार में अखगांव बाजार में आरा- सकड्डी मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया. प्रदर्शनकारी नियमित रूप से बिजली आपूर्ति के लिए विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इधर सड़क जाम का […]

विज्ञापन

जाम रहने के कारण दिन भर यातायात रहा बाधित

आरा/ संदेश:बिजली की सुनिश्चित आपूर्ति की मांग करते हुए लोगों ने शुक्रवार को संदेश बाजार में अखगांव बाजार में आरा- सकड्डी मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया. प्रदर्शनकारी नियमित रूप से बिजली आपूर्ति के लिए विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इधर सड़क जाम का समर्थन स्थानीय दुकानदारों ने भी किया. सभी ने अपनी दुकानें बंद रख विरोध जताया.दूसरी तरफ जाम से वाहनों की लंबी कतार सड़क के दोनों तरफ लगी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.देर शाम घटनास्थल पर एएसपी विकास कुमार पहुंचे. गुस्साये इधर गुस्साये लोगों ने आरा- सकड्डी मुख्य मार्ग को दो- दो जगहों पर जाम कर आवागमन को ठप कर दिया.

दूसरी तरफ संदेश में मनोज सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया, जबकि अखगांव बाजार में डॉ प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में जाम किया गया. शामिल लोगों में मोती लाल प्रसाद, अरविंद गुप्ता, ललन सिंह, मंजीत सिंह, परशुराम सिंह, सुधीर सिंह, मनोज सिंह, यशपाल, सुशील कुमार, हरि नारायण साह, संजय गुप्ता, राहुल गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन