समय सीमा के अंदर काम कराने का मिला निर्देश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 May 2015 7:26 AM
विज्ञापन

आरा : स्थानीय सांसद आरके सिंह के अध्यक्षता में निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल, शाहपुर विधायक मुन्नी देवी, संदेश विधायक संजय सिंह टाइगर, जगदीशपुर विधायक भाई दिनेश, जिला परिषद अध्यक्ष फुलवंती देवी सहित उप विकास आयुक्त श्यामनंदन शर्मा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी […]
विज्ञापन
आरा : स्थानीय सांसद आरके सिंह के अध्यक्षता में निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल, शाहपुर विधायक मुन्नी देवी, संदेश विधायक संजय सिंह टाइगर, जगदीशपुर विधायक भाई दिनेश, जिला परिषद अध्यक्ष फुलवंती देवी सहित उप विकास आयुक्त श्यामनंदन शर्मा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे.
बैठक के दौरान सांसद ने भोजपुर जिले में विद्युत व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने व निर्धारित समय सीमा के अंदर योजनाओं को धरातल पर लाने को लेकर जिला निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में सांसद ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता को कहा कि समय सीमा के अंदर सभी कार्यो को पूरा कर ले, ताकि विद्युत व्यवस्था से कोई भी गांव अछूता न रहे.
सांसद ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना अंतर्गत मीटर लगाने का कार्य, पोल गाड़ने, ट्रांसफॉर्मर बदलने तथा विद्युत की नयी योजनाओं के क्रियान्वयन को तेजी से कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बजाज एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि 900 गांवों में पोल गाड़ने का कार्य आपके द्वारा कब तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिल कर पूरी सूची को सोमवार तक समर्पित करें. साथ ही विद्युत चालू करने की समय सीमा भी बताने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि 30 जून तक काम नहीं करनेवाले को ब्लैक लिस्टेड कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि एजेंसी द्वारा 550 गांवों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना था, जिसमें से मात्र 200 गांवों में ही कार्य किये गये है.
बैठक में बजाज एजेंसी द्वारा बताया गया कि कारीसाथ में कंट्रोल रूम का स्ट्रीक किया जा रहा है, जो 30 जून तक हर हाल में पुरा कर लिया जायेगा. वहीं पोल लगाने की बात की जवाब में एजेंसी के लोगों ने बताया कि 472 गांवों में पोल लगे हैं, जहां से डिफेक्टिव मीटर की शिकायत मिलती है. वहां मीटर तुरंत बदलने का सांसद ने निर्देश दिये.
जनप्रतिनिधियों ने भी बजाज एजेंसी पर लगाया आरोप : बैठक में शाहपुर की विधायक मुन्नी देवी ने बजाज एजेंसी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा कार्य ठीक से नहीं कराया जा रहा है. 550 गांवों में विद्युत कनेक्शन दिया जाना है. कार्य धीमी गति से हो रहा है, जिससे समय सीमा के अंदर पूरा नहीं हो पायेगा.
वहीं संदेश के विधायक संजय सिंह ने भी बजाज एजेंसी पर आरोप लगाया. वहीं जगदीशपुर के विधायक भाई दिनेश ने कहा कि छह-आठ माह से कई गांवों में विद्युत कार्य किया जा रहा है, लेकिन अबतक पूरा नहीं हो पाया है. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष फुलवंती देवी ने आरोप लगाया कि बजाज एजेंसी मनमाना ढंग से अपना कार्य कर रही है, जहां मन में आता है वहां पोल लगा देते है, जिससे लोगों को परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










